CG Kisan Nyay Yojana 2021: Rajiv Gandhi Nyay Scheme| Application form| Apply Online

Chhattisgarh government has launched the “Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana”. यह CG Kisan Nyay Yojana सरकार द्वारा किसानों के लिए न्यूनतम आय योजना(Rs.10000) है। जिसके तहत सरकार किसानों के बैंक खातों में धनराशी ऑनलाइन ट्रांसफर करेगी।

छत्तीसगढ़ देश में पहला ऐसा राज्य होगा, जो किसानों को सीधे तौर पर बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करेगा। 

Latest Update: छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार 21 मई 2020 को इस किसान न्याय योजना शुरूुआत की है। यह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जारी की गयी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस योजना का नाम राजीव गांधी किसान न्याय योजना रखा है। इस स्कीम के तहत धान, गन्ना और मक्के की फ़सलों की खेती करने वाले किसानों को न्यूनतम किसान आय योजना से बहुत लाभ होने वाला है।

cg kisan nyay yojana

Chhattisgarh Kisan Nyay Yojana | Rajiv Gandhi Kisan Nyuntam Aay (Nyay) Scheme in Hindi

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य में फसल उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ की शुरुआत की है।

इस Rajiv Gandhi Nyay Yojana के तहत छत्तीसगढ़ के 19 लाख किसानों को 5700 करोड़ रुपए की राशि चार किश्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

राज्य की कांग्रेस सरकार इस CG Nyay Yojana के तहत खरीफ 2019 से धान तथा मक्का लगाने वाले किसानों को सहकारी समिति के माध्यम से उपज मात्रा के आधार पर अधिकतम 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से सहायता राशि देगी।

साथ ही इस योजना में धान फसल के लिए लगभघ 18 लाख 34 हजार 834 किसानों को प्रथम किश्त के रूप में कुल 1500 करोड़ रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।

Scheme: Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana

Launched: By Sonia Gandhi

Launched In: Chhattisgarh

Beneficiaries: Farmers of the state

Beneficiary Amount: Up to Rs.10000

Apply Mode: Online Registration/Application Form (To Be Confirm)

Official Website: Soon will be updated

यह भी देखें : प्रधानमंत्री आत्म निर्भर अभियान

Rajiv Gandhi Kisan Nyay Scheme Benefits- छत्तीसगढ़ न्याय योजना के लाभ 

CG Kisan Nyay Yojana के तहत राज्य के 34 हजार 637 किसानों को 73 करोड़ 55 लाख रुपए चार किश्तों में मिलेंगे। जिसमें से प्रथम किश्त 18 करोड़ 43 लाख 21 मई को ट्रांसफर की जाएगी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी न्याय योजना के तहत द्वितीय चरण में शामिल करेंगे।

इस न्यूनतम आय योजना से प्रदेश के लगभग 9 लाख 53 हजार 706 सीमांत किसानों, 3 लाख 20 हजार 844 बड़े किसानों और पांच लाख 60 हजार 284 लघु किसानों को फायदा प्राप्त होगा। सरकार डायरेक्ट पैसे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर देगी।

कोरोना वायरस के लॉकडाउन से किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत बिगड़ गई है और बहुत से किसानों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ रहा है।

इस स्कीम से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और साथ ही इससे बाजार को आर्थिक रूप से भी फायदा मिलेगा।

  • राज्य सरकार प्रत्येक एकड़ भूमि के लिए किसानों को 10,000 रुपये का भुगतान करेगी।
  • सरकारी कोष को तिलहन के अलावा दलहनों के लिए पंजीकृत भूमि के आधार पर भी आवंटित किया जाएगा।
  • यह योजना बड़े पैमाने पर राज्य तथा देश की आर्थिक स्थिति में सुधार करने में मदद करेगी और किसानों की आय को बढ़ाएगी।

देश में लॉकडाउन के दौरान उद्योगपतियों के साथ साथ किसानों को भी बहुत नुकसान हो रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस मुश्किल घड़ी में लोगों को एक राहत भरी योजना प्रदान की है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना छत्तीसगढ़ के लाखों लोगों लाभ देगी।

Rajiv Gandhi Nyay Yojana Registration Form| Apply Online | Application Form

छत्तीसगढ़ न्याय योजना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की अभी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। पर यह योजना जल्द ही शुरू हो सकती है। अभी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पुख्ता जानकारी सामने नही आयी है।

इस योजना के तहत एप्लीकेशन फॉर्म भरे जायेंगे या नहीं ये तो कुछ समय बाद ही पता लगेगा।

सरकार ने अभी तो सिर्फ योजना की घोषणा की है इस लिए किसान न्याय योजना के लिए आवेदन कैसे होगा इस जानकारी आपको जल्द ही पता लग जाएगी।

rajiv gandhi nyay yojana

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा फसलों के दामों की एक लिस्ट भी जारी की जाएगी। इस लिस्ट में तय किए गए दाम के अनुसार फसल बेचीं जाएँगी। जल्द ही सरकार इसकी एक आधिकारिक साइट लॉन्च कर सकती है जिस पर जा कर आप यह CG Kisan Nyay List देख पाएंगे।

लेकिन अभी तक ऐसी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Documents Required: आवेदन हेतु कागज़ात

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • जमीनी कागज़ात

यह भी देखें : पीएम किसान सम्मान निधि लिस्ट 2020

सम्बंधित प्रश्न और उत्तर

इस न्याय योजना को न्यूनतम आय योजना क्यों कहा जाता है?

राज्य सरकार किसानों को तय की हुई फसल की न्यूनतम रकम देने की गारंटी देती है इसीलिए इसे न्यूनतम आय योजना (Kisan Nyay Scheme)कहते हैं।

छतीसगढ़ न्याय स्कीम का पूरा नाम क्या है?

इसका पूरा नाम राजीव गाँधी किसान न्याय योजना है।

क्या है छत्तीसगढ़ राजीव गाँधी किसान न्याय योजना?

राजीव गांधी न्याय योजना का उद्देश्य COVID-19 संकट के बीच ग्रामीण अर्थव्यवस्था को चलना और किसानों को आर्थिक रूप से प्रोत्साहन प्रदान करना है।

न्याय योजना में ऑनलाइन आवेदन या रजिस्ट्रेशन कैसे होगा?

आवेदन सम्बंधित जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। योजना शुरू होते ही आधिकारिक प्रणाली के तहत आवेदन प्रक्रिया की जाएगी।

4 thoughts on “CG Kisan Nyay Yojana 2021: Rajiv Gandhi Nyay Scheme| Application form| Apply Online”

Leave a Comment